Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hopes plunged into darkness... parched throats this Diwali

Hamirpur News: अंधेरे में डूबीं उम्मीदें... दिवाली में सूखे हलक

Sun, 08 Nov 2026 05:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Hopes plunged into darkness... parched throats this Diwali
गहरौली (हमीरपुर)। कस्बे में पिछले 16 दिनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। पहले सिस्टम की खराबी से जलापूर्ति ठप रही। अब एक सप्ताह से बिजली न मिलने और कभी-कभार आने पर लो वोल्टेज की समस्या ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर भी लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे में नमामि गंगे योजना के तहत हर घर नल से जलापूर्ति की जाती है। पिछले 16 दिनों से यह व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। कभी टंकी नहीं भर पा रही, कभी मोटर नहीं चल पा रही। वहीं पाइप लाइन में लीकेज के कारण हजारों लीटर पानी बर्बाद हो जाता है। टंकी की मेन लाइन में काम के दौरान पाइप की कटिंग और वेल्डिंग सही से न होने के कारण पाइप में लीकेज हो गया था। फोर्स से पानी निकालने पर हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। वहीं एक सप्ताह से बिजली की अव्यवस्था से पेयजल संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

टंकी ऑपरेटर मुन्नालाल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह तक सिस्टम लगने में परेशानी रही। अब एक सप्ताह से बिजली तीन से चार घंटे ही मिलती है। लो वोल्टेज के कारण मोटर नहीं चल पाती है। वहीं बिजली विभाग के अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि ऊपर से ही बिजली लो वोल्टेज में मिल रही है। फीडर में एक से दो घंटे तक कटौती करके क्रमबद्ध तरीके से आपूर्ति कर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषभ द्विवेदी ने बताया कि 15 दिन से जलापूर्ति ठप है। दिवाली त्योहार पर साफ-सफाई चल रही है। इसमें पानी की अधिक जरूरत होती है। लोग हैंडपंप और निजी सबमर्सिबल से पानी ढोने को मजबूर हैं।

डॉ. महिपाल यादव ने बताया कि 15 दिन से पानी नहीं मिल रहा है। लोग पानी की जरूरत के लिए सबमर्सिबल के भरोसे हैं। रोजमर्रा के कामों में भी दिक्कत हो रही है। त्योहार पर भी लोग पानी के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed