{"_id":"697bac319b95dc259e0e71a4","slug":"hundred-street-vendors-got-a-proper-place-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-135456-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सौ रेहड़ी दुकानदारों को मिली व्यवस्थित जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सौ रेहड़ी दुकानदारों को मिली व्यवस्थित जगह
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 29 एचएएमपी 31- स्ट्रीट वेंडिंग जोन में व्यवस्थित व्यापार करते वेंडर व निरीक्षण करते अधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सरीला (हमीरपुर)। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में सरीला नगर पंचायत ने स्ट्रीट वेंडरों के लिए व्यवस्थित वेंडिंग जोन विकसित कर एक सराहनीय कदम उठाया है। इस पहल से फिलहाल 100 दुकानदारों व ठेला व्यापारियों को निर्धारित स्थान पर व्यापार करने की सुविधा मिली है, जिससे सड़क किनारे अव्यवस्थित ठेला लगाने की मजबूरी से उन्हें मुक्ति मिल गई।
नगर पंचायत क्षेत्र में बने इस वेंडिंग जोन में सब्जी, फल, चाट, फुटवियर जैसे छोटे व्यापार करने वाले वेंडर अपने ठेलों से व्यवसाय चला रहे हैं। छायादार शेड के नीचे ठेलों की कतारबद्ध व्यवस्था से न केवल व्यापारियों को सुविधा हो रही है, बल्कि यातायात प्रवाह और स्वच्छता भी बेहतर हुई है।
नगर पंचायत के सर्वे में सरीला में कुल 129 स्ट्रीट वेंडर चिह्नित हुए हैं। पहले चरण में 100 को स्थान आवंटित किया गया, जबकि शेष पात्र वेंडरों को अगले चरण में जोड़ा जाएगा। योजना के तहत लोन सुविधा से आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो रहा है। अब तक 329 वेंडरों के आवेदन नगर पंचायत ने कराए हैं। वेंडिंग जोन में प्रकाश, पेयजल, नियमित सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे व्यापारी बिना रुकावट काम कर सकें।
उपजिलाधिकारी व सरीला नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बलराम गुप्ता ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों को सम्मानजनक व सुरक्षित आजीविका देना हमारी प्राथमिकता है। सभी पात्र वेंडरों को चरणबद्ध तरीके से जोड़ेंगे और सुविधाओं को मजबूत करेंगे।
Trending Videos