सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Mother and son consumed poison over a land dispute, son died

Hamirpur News: जमीन के विवाद में मां-बेटे ने खाया जहर, बेटे की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Mother and son consumed poison over a land dispute, son died
विज्ञापन
फोटो 28 एचएएमपी 01- मृतक की फाइल फोटो।- स्रोत: परिजन
Trending Videos

फोटो 28 एचएएमपी 02- डायरी में लिखा सुसाइड नोट। स्रोत: पुलिस


संवाद न्यूज एजेंसी
- कुरारा थानाक्षेत्र के रिठारी गांव में घटना, सुसाइड नोट में पुलिस-प्रशासन पर लगाए आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। कुरारा थानाक्षेत्र के रिठारी गांव में बुधवार देर रात सनसनीखेज घटना हुई। जमीन के विवाद के चलते मां-बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया और घटना का वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। सूचना मिलते ही दोस्तों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक की हालत बिगड़ने पर उसे कानपुर रेफर किया गया, जहां गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें मृतक ने पुलिस व प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।



रिठारी गांव निवासी गिरधारी (35) मां कुंवर देवी (62) के साथ तीन साल से सदर क्षेत्र के चौरा देवी मोहल्ले में किराये पर रहता था। पुलिस के मुताबिक गिरधारी कचहरी आने वाले लोगों के छोटे-मोटे काम कराकर घर खर्च चलाता था। जांच के दौरान पुलिस को मृतक के कमरे से एक डायरी मिली, जिसमें तीन पन्नों का सुसाइड नोट है। इसमें गिरधारी ने आरोप लगाया कि गांव में उसकी जमीन है। जमीन के बगल में उसका रिश्तेदार लालू सिंह मकान बनवा रहा है। रिश्तेदार ने उसकी जमीन पर भी दो फीट कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया। मामले की दिसंबर में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मोहल्ले के लोगों ने बताया कि गिरधारी मूलरूप से कानपुर के कोयला नगर का रहने वाला था। उसका परिवार करीब 25 वर्ष पूर्व रिठारी गांव स्थित ननिहाल में बस गया था। मृतक के पिता सूरजपाल सिंह की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। 2013 में गांव निवासी शिवप्रसाद यादव के साथ हुए विवाद में गिरधारी ने फायर झोंक दिया था। मामले में उसे सजा हुई थी। जमानत के लिए रिश्तेदार लालू सिंह ने उसकी आर्थिक मदद की थी। दोनों में लेन-देन को लेकर कई बार वाद-विवाद हुआ था।
वहीं, थानाध्यक्ष राम आसरे सरोज का कहना है कि मृतक गिरधारी ने आईजीआरएस पर जमीन के विवाद की शिकायत की थी। इस पर कुछ दिनों पूर्व राजस्व टीम के साथ पुलिस भी गांव पहुंची थी। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बाद में दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी और निर्माण कार्य रोक दिया गया था। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed