सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Preparations for grand Shiva procession on Mahashivratri, Parikrama route free from encroachment

Hamirpur News: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात की तैयारी, परिक्रमा मार्ग अतिक्रमण मुक्त

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Preparations for grand Shiva procession on Mahashivratri, Parikrama route free from encroachment
विज्ञापन
फोटो 29 एचएएमपी 32- सल्लेश्वर मंदिर में परिक्रमा मार्ग को बुलडोजर से अतिक्रमण मुक्त कराते कर्मचारी। संवाद
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

सरीला (हमीरपुर)। सरीला कस्बे के प्राचीन एवं ऐतिहासिक सल्लेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। भगवान भोलेनाथ की भव्य शिव बारात और परिक्रमा के लिए नगर में उत्साह का भाव व्याप्त है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने का कार्य शुरू कर दिया है।



सल्लेश्वर मंदिर सरीला की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। महाशिवरात्रि पर दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत की टीम ने प्रशासनिक निगरानी में परिक्रमा मार्ग पर वर्षों पुराने अतिक्रमण हटाए। इस दौरान सड़क किनारे बने अवैध चबूतरे व छोपड़ियों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। साथ ही मार्ग को सुगम बनाने हेतु सीसी सड़क निर्माण व मरम्मत का कार्य भी प्रारंभ हो गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी बलराम गुप्ता, सरीला चौकी प्रभारी संतनु तथा नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी सदस्यों ने बताया कि सरीला में महाशिवरात्रि पर शिव बारात निकालने की परंपरा 50 वर्षों से अधिक पुरानी है। आयोजन सफल बनाने हेतु बारात, सजावट, भंडारा, प्रकाश व्यवस्था, सफाई व सुरक्षा के लिए 20 से अधिक समितियां गठित की गई हैं। महाशिवरात्रि को सल्लेश्वर मंदिर से शिव बारात निकलेगी, जो परंपरागत मार्गों से गुजरेगी। कस्बे व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर परिसर व परिक्रमा मार्ग को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है।




वर्जन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है। परिक्रमा मार्ग अतिक्रमण मुक्त हो गया है तथा निर्माण कार्य समयबद्ध पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजन शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न होगा।
बलराम गुप्ता, उपजिलाधिकारी सरीला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed