सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The depot bus left without a driver and collided with a school bus.

Hamirpur News: डिपो की बस बिना चालक के चली, स्कूली बस से टकराई

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The depot bus left without a driver and collided with a school bus.
विज्ञापन
चालक की शिकायत के बाद भी परिवहन निगम बना रहा अंजान
Trending Videos



फोटो 29 एचएएमपी 27- शहर के बस अड्डा में दौड़कर बस में चढ़ता चालक। शिवम द्विवेदी

फोटो 29 एचएएमपी 28- बस अड्डा में मची अफरा-तफरी। संवाद




संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हमीरपुर बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे एक रोडवेज बस अचानक बिना चालक के चलने लगी। घटनाक्रम से बस स्टैंड पर यात्रियों और दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। बस तेजी से आगे बढ़ी और पास से गुजर रही एक स्कूल की बस से जा टकराई। इसके बाद बस एक दुकान में घुसने ही वाली थी कि तभी एक अन्य बस के चालक ने दौड़कर बस के टायर में ईंट लगाई और उसे काबू में किया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

हमीरपुर डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 78 जेआई 7154 नौगांव से चलकर सुबह नौ बजे बस अड्डा आई। चालक इरफान उसे सड़क किनारे खड़ी करके कार्यालय में इंट्री कराने चला गया। बस पर तीन से चार सवारियां भी बैठी थीं। तभी अचानक से बस चलने लगी, आसपास खड़े यात्री, दुकानदार व राहगीर इधर-उधर भागने लगे। बस अड्डा में अफरा-तफरी मच गई। इसी समय पास से गुजर रही जयपुरिया स्कूल की बस को साइड से टक्कर मारते हुए एक दुकान में घुसने वाली ही थी कि तभी दूसरे बस के चालक ने दौड़कर टायर में ईंटा लगाया और बस में चढ़कर उसे काबू किया। चालक इरफान ने बताया कि बस का अचानक स्टेयरिंग लॉक हो जाता है। खड़े-खड़े चलने लगती है। इसकी शिकायत भी डिपो में दर्ज करा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बस नौगांव से चलकर आई थी। चालक ने शिकायत भी दर्ज कराई थी। बस न्यूट्रल होने पर चलने लगती है। बस को मरम्मत के लिए क्षेत्रीय कार्यालय बांदा भेजा गया है। -बिनोद, प्रभारी एआरएम हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed