{"_id":"6a8f224843f31a2b7903bb40","slug":"after-the-rise-in-sugar-prices-jaggery-has-now-also-become-costlier-hapur-news-c-135-1-hpr1003-147272-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब गुड़ भी हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब गुड़ भी हुआ महंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब गुड़ की मिठास भी महंगी हो गई है। 15 दिन पूर्व 50 से 60 रुपये किलो बिकने वाला गुड़ अब 70 से 80 रुपये किलो मिल रहा है। शक्कर के दाम में भी करीब 20 रुपये किलो की बढ़ोतरह हुई है।
जुलाई माह में चीनी करीब 44 रुपये किलो बिक रही थी, जो बढ़कर अब 65 से 68 रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि शहर में स्टॉल लगाकर 60 रुपये प्रति किलो भी चीनी बेची जा रही है। चीनी महंगी होने के बाद लोग मिठास के लिए गुड़ की ओर बढ़े लेकिन मांग बढ़ते ही गुड़ के दाम भी बढ़ गए। 15 अगस्त से पूर्व शहर में गुड़ 50 से 60 रुपये किलो बिक रहा था। अब इसकी कीमत 80 रुपये किलो तक पहुंच गई है।
चीनी और गुड़ का इस्तेमाल चाय, मिठाई और कई अन्य खाद्य पदार्थों में होता है। ऐसे में इनके दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। रक्षाबंधन समेत अन्य पर्वों से पहले कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं में इस तरह अचानक बढ़ोतरी होने से पहले से दबाव झेल रहे घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। ऐसे में न तो दुकानदार भविष्य की खरीद को लेकर साफ निर्णय ले पा रहे हैं और न ही ग्राहक कीमतों में स्थिरता को लेकर आश्वस्त हैं।
विज्ञापन
बुलदंशहर रोड स्थित गुड विक्रेता सुमित ने बताया कि थोक बाजार में गुड़ की कीमत बढ़ने का सीधा असर फुटकर बाजार पर पड़ रहा है। बाजार से जिस भाव पर माल मिल रहा है, उसी के अनुसार ग्राहकों को सामान बेचना पड़ रहा है। रोज बदलते रेट के कारण खरीदारी और स्टॉक को लेकर भी परेशानी हो रही है। गुड़ के साथ शक्कर के दाम भी बढ़ गए हैं।