{"_id":"6aaad547c195d618bd0288d5","slug":"two-industrial-units-sealed-12-issued-notices-for-causing-pollution-hapur-news-c-135-1-hpr1001-148504-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्रदूषण फैलाने पर दो औद्योगिक इकाइयां सील, 12 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्रदूषण फैलाने पर दो औद्योगिक इकाइयां सील, 12 को नोटिस
विज्ञापन
हापुड़। औद्योगिक इकाइयों से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम के लिए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) की ओर से जिले में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। बुधवार को फ्लाइंग स्क्वायड की सात टीमों ने विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में 22 इकाइयों का निरीक्षण किया। इनमें 14 इकाइयां निर्धारित पर्यावरणीय मानकों और वैधानिक निर्देशों के अनुरूप नहीं मिलीं। इस पर दो औद्योगिक इकाई को सील और 12 को नोटिस जारी किए गए हैं।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता विपुल कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मसूरी-गुलावठी रोड, पिलखुवा, रावली, शेखपुर, एमजी रोड, ततारपुर, गढ़ रोड, टेक्सटाइल सेंटर रोड और रावला क्षेत्र में अनियमितताएं मिलीं।
कई इकाइयों में धुआं अधिक निकलने, एयर पॉल्यूशन कंट्रोल डिवाइस (एपीसीडी) की कमी या खराब संचालन, वेट स्क्रबर में बाईपास और लीकेज, स्टैक मॉनिटरिंग की व्यवस्था नहीं मिली।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने एक ऐसी इकाई को सील किया है जहां खतरनाक स्लज के साथ लकड़ी से चलने वाली भट्ठी संचालित की जा रही थी। एक अन्य गैर-अनुरूप इकाई को भी सील किया गया है।