Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A 1200 mA X-ray machine is expected to become operational soon in the IPD building.

Hardoi News: आईपीडी भवन में 1200 एमए की एक्सरे मशीन जल्द शुरू होने की उम्मीद

Sat, 31 Oct 2026 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
A 1200 mA X-ray machine is expected to become operational soon in the IPD building.
फोटो- 10- आईपीडी भवन स्थित एक्सरे कक्ष। संवाद
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में मशीन खराब होने से एक्सरे प्रभावित होने की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद मजबूत हो गई है। नवनिर्मित आईपीडी भवन में लगी 1200 एमए क्षमता की एक्सरे मशीन अगले दो से तीन दिन में चालू हो जाएगी। इससे भर्ती मरीजों के साथ ही ओपीडी में आने वाले मरीजों को भी राहत मिलेगी। रेडियोलॉजी की मुख्य एक्सरे मशीन खराब होने पर भी जांच बंद नहीं होगी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में लगी मुख्य डिजिटल एक्सरे मशीन की क्षमता 1000 एमए है। यह मशीन काफी पुरानी हो गई है और आए दिन खराब रहती है। इस समय भी मशीन बीते तीन माह से खराब है। ऐसे में मरीजों की जांच 100 एमए की पोर्टेबल मशीन से की जाती है। बता दें कि कम क्षमता की पोर्टेबल मशीन से एक समय में अधिकतम 65 से 70 एक्सरे हो पाते हैं इसके बाद मशीन को बंद करना पड़ जाता है। इससे मरीजों को एक्सरे जांच के लिए इंतजार करना पड़ता है। कई बार मरीजों को काफी परेशानी भी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

अब आईपीडी भवन में लगी अधिक क्षमता वाली मशीन से जांच की समस्या के समाधान होने की उम्मीद है। करीब 1200 एमए क्षमता की इस मशीन से प्रतिदिन 150 से 200 मरीजों की एक्सरे जांच आसानी से की जा सकेगी। मशीन संचालन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्युत कनेक्शन भी दे दिया गया है। अब केवल अंतिम तैयारियां पूरी होने के बाद जांच शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो मशीनों से मिलेगी जांच में राहत

मेडिकल कॉलेज में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज एक्सरे जांच के लिए पहुंचते हैं। मुख्य मशीन खराब होने पर जांच व्यवस्था प्रभावित हो जाती है। पोर्टेबल मशीनों से जांच करनी पड़ती है इसमें समय भी लगता है और मरीजों को प्रिंटेड जांच रिपोर्ट भी नहीं मिलती। मोबाइल पर फोटो लेनी पड़ती है। आईपीडी भवन की मशीन शुरू होने के बाद मरीजों के पास जांच का दूसरा विकल्प होगा। साथ ही रेडियोलॉजी विभाग पर भी दबाव कम होगा और प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में आने वाले मरीजों की जांच सुचारु रखने में मदद मिलेगी।




आईपीडी भवन में एक्सरे मशीन के संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है। उम्मीद की जा रही है कि दो से तीन दिन में सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इससे मरीजों को जांच में सहूलियत मिलेगी। साथ ही बेहतर जांच रिपोर्ट मिलेगी और समय की भी बचत होगी। -डॉ. जेबी गोगोई, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed