{"_id":"633893e9e42b250c00488e79","slug":"death-of-old-man-suspicion-of-murder-hardoi-news-knp7212011164","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, बेटी-दामाद पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, बेटी-दामाद पर आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मल्लावां। लखनऊ में बेटी-दामाद के साथ रह रहे वृद्घ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने दामाद और बेटी पर हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी है।
माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव परनखा निवासी बाबूराम (65) की इकलौती बेटी सरिता की शादी मल्लावां के तेंदुआ निवासी कौशल के साथ हुई थी। वह कई वर्षों से बेटी और दामाद के साथ लखनऊ के मानक नगर में रहते थे। बेटी के मुताबिक वहीं पर बाबूराम एक दुकान पर काम करते थे। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।
दामाद शनिवार की सुबह उसका शव लेकर अपने गांव (तेंदुआ) आए। इसी दौरान परनखा गांव से आए परिजनों ने बेटी-दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दे दी। बेटी ने बीमारी से पिता की मौत होने की बात कही। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या में वृद्ध की मौत बीमारी से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।