{"_id":"6aeb763f7d1b688e5d0afcf9","slug":"power-remained-out-for-10000-consumers-for-an-hour-and-a-half-hardoi-news-c-213-1-hra1021-159620-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डेढ़ घंटे गुल रही 10 हजार उपभोक्ताओं की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डेढ़ घंटे गुल रही 10 हजार उपभोक्ताओं की बिजली
विज्ञापन
- 11 केवीए लाइन में तकनीकी खराबी के कारण बंद हुई आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर के दो प्रमुख उपकेंद्रों की मेन लाइन में अचानक तकनीकी खराबी के कारण डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। इससे जुड़े इलाकों के दस हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली लाइन की शिफ्टिंग के कार्य के कारण भी मन्नापुरवा उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति पर असर पड़ा।
शहर के 132 केवीए मन्नापुरवा से 33 केवीए सिटी विद्युत उपकेंद्र व कोयल बाग विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति की जाती है। बुधवार की सुबह आठ बजे मेनलाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण शहर के दोनों उपकेंद्र की आपूर्ति बंद हो गई। जो साढ़े नौ बजे शुरू हो सकी। सुबह बिजली गुल होने से लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा।
वहीं लखनऊ चुंगी से खेतुई तक सड़क चौड़ीकरण के कारण मन्नापुरवा गांव के आगे बिजली लाइन की शिफ्ट करने के कार्य के कारण 33 केवीए मन्नापुरवा उपकेंद्र के टाउन प्रथम की आपूर्ति सुबह साढ़े से 11 बजे तक और दोपहर पौने तीन बजे से चार बजे तक बाधित रही। उपखंड अधिकारी प्रेम राज ने बताया कि 132 केवीए से कुछ तकनीकी खराबी थी। इस कारण आपूर्ति बंद हुई थी। जिसे शुरू करा दिया गया है। सड़क चौड़ीकरण के कारण बिजली लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है। इसलिए आपूर्ति बंद करनी पड़ती है।