फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two days of torrential rain followed by a day of light drizzle; the weather remained chilly.

Hardoi News: दो दिन मूसलाधार बारिश तीसरे दिन रिमझिम, ठिठुरा रहा मौसम

Sun, 27 Sep 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two days of torrential rain followed by a day of light drizzle; the weather remained chilly.
हरदोई। लगातार दो दिन हुई मूसलाधार बारिश के बाद रविवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम ठंडा होने से लोगों को ठिठुरन का अहसास हुआ। दिनभर बादल छाए रहने और रिमझिम बारिश के कारण शहर की सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा आवाजाही कम रही।
विज्ञापन


लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में सड़कें गीली रहीं। लोगों को जरूरी काम होने पर ही घरों से निकलना पड़ा। बाजारों और मुख्य मार्गों पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम दिखाई दी। दोपहिया वाहन सवार बारिश से बचने के लिए रेनकोट और छाते का सहारा लेते नजर आए। वहीं, दो दिन हुई मूसलाधार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

इससे लोग काफी परेशान हुए। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 98 प्रतिशत रही, जो शाम तक 96 प्रतिशत पर बनी रही। पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहे। उत्तर-पूर्वी दिशा से चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। रविवार को 3.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शाम होते-होते ठंडी हवा और बढ़ी नमी के कारण ठिठुरन भी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी विभागों से लेकर मंडियों तक जलजमाव

गल्ला मंडी में पानी भर जाने से व्यापारियों का लाखों रुपये का अनाज भीगकर खराब होने की कगार पर है। मंडी में माल ढुलाई और खरीदारी करने आए किसानों व खरीदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, नगर पालिका परिसर भी जलभराव की समस्या से लोगों को दोचार होना पड़ा। जिस संस्था पर शहर की सफाई और जल निकासी का जिम्मा है, उसके ही दफ्तर के बाहर पानी जमा होने से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में भी यही स्थिति बनी हुई है। दफ्तर के बाहर जलजमाव होने से स्थिति काफी खराब नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed