फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Weather shifts due to the impact of Storm Arnab; clouds block the moon's path.

Hardoi News: अर्नब तूफान के असर से बदला मौसम, बादलों ने रोकी चांद की राह

Thu, 29 Oct 2026 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Weather shifts due to the impact of Storm Arnab; clouds block the moon's path.
हरदोई। अर्नब तूफान के असर से जिले में बृहस्पतिवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाने से करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं की चिंता बढ़ गई। शाम होते-होते चंद्रमा के बादलों में छिपे रहने से महिलाओं को उसके दीदार के लिए इंतजार करना पड़ा। कई महिलाओं ने आसमान की ओर निगाहें टिकाए रखीं और बादल छंटने की प्रार्थना करती रहीं।
विज्ञापन

सुबह मौसम सामान्य रहने के बाद दोपहर बाद आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ने लगी। शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। इससे करवा चौथ की पूजा और चंद्रमा के दर्शन को लेकर व्रती महिलाओं की उत्सुकता के साथ बेचैनी भी बढ़ गई। दिनभर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए चांद का दीदार विशेष महत्व रखता है। परंपरा के अनुसार चंद्रमा को अर्घ्य देने और पति के हाथों जल ग्रहण करने के बाद ही व्रत पूरा किया जाता है। शाम को महिलाओं ने पूजा की तैयारी पूरी कर ली थी। दीपक और पूजन सामग्री के साथ वे चंद्रमा निकलने का इंतजार करती रहीं। बादलों के कारण चांद स्पष्ट दिखाई नहीं देने पर महिलाओं को बार-बार आसमान की ओर देखना पड़ा। कुछ स्थानों पर महिलाएं छतों और खुले स्थानों पर पहुंचकर बादल छंटने की प्रतीक्षा करती रहीं।
विज्ञापन


बादलों से दिन का गिरा पारा, रात का चढ़ा
दोपहर बादल छाने की वजह से तापमान में उतार चढ़ाव दर्ज किया गया। एक ओर बादलों की वजह से अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई तो न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 75 प्रतिशत रही, जबकि शाम को यह 61 प्रतिशत दर्ज की गई। आसमान में करीब 90 प्रतिशत बादल छाए रहे। हवा की गति दो किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed