फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Young man hangs himself after an argument with his wife; dies.

Jalaun News: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने लगाया फंदा, मौत

Wed, 23 Sep 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Young man hangs himself after an argument with his wife; dies.
उरई। पत्नी से हुई कहासुनी के बाद युवक ने घर के कमरे में फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर जितेंद्र राठौर (33) दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता था। करीब तीन महीने पहले वह घर आया था, जिसके बाद वापस दिल्ली नहीं गया। सोमवार शाम किसी बात को लेकर उसकी पत्नी मंजू से कहासुनी हो गई। इसके बाद मंजू बच्चों युग और पीहू के साथ किसी काम में व्यस्त हो गई।
विज्ञापन

इसी दौरान जितेंद्र कमरे में चला गया और पानी की रबड़ से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद पत्नी मंजू और चचेरे भाई राजकुमार ने उसे फंदे पर लटका देखा। दोनों ने उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां कुछ देर इलाज चलने के बाद जितेंद्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed