{"_id":"6a514586ea3ef1bee00438b3","slug":"10-meritorious-students-each-from-high-school-and-intermediate-levels-felicitated-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-158706-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: हाईस्कूल एवं इंटर की 10-10 मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: हाईस्कूल एवं इंटर की 10-10 मेधावी सम्मानित
विज्ञापन
मछलीशहर नगर में आयोजित जन विकास संस्थान के सम्मान समारोह में उपस्थित लोग, सम्मान समारोह में अपन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। जन विकास संस्थान नौपेड़वा की ओर से नगर के एक पैलेस में उड़ान परियोजना फेज-दो के तहत वंचित समुदाय की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित कर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल एवं इंटर की 10-10 मेधावियों व आजीविका मिशन की 10 महिलाओं को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि डॉ. लाल बहादुर ने बालिका शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर बल दिया। कहा कि शिक्षित बेटियां समाज और देश के विकास की सबसे बड़ी शक्ति हैं।
समारोह में 20 मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही नमकीन निर्माण एवं आजीविका से जुड़ी गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 महिला स्टॉल धारकों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान से जुड़े कई बच्चों का चयन पुष्कर में आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम में होने की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य आलोक कुमार गौतम, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ. बीएल यादव, उदल राम तथा समाजसेवी रमेश चंद्र उपस्थित रहे। संस्था के निदेशक एवं सचिव राजमणि ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। संवाद