{"_id":"6a5144c71c8d311316083349","slug":"she-called-her-sister-saying-they-will-kill-me-the-married-womans-body-was-found-in-the-morning-jaunpur-news-c-193-1-jon1041-158693-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बहन से फोन कर कहा, मुझे जान से मार देंगे.. सुबह मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बहन से फोन कर कहा, मुझे जान से मार देंगे.. सुबह मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के लक्षनपुर (तरती) गांव में मृतका शांति गौड़ की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के लक्षनपुर (तरती) गांव में बृहस्पतिवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां किशुना देवी पत्नी शोभनाथ ने तहरीर देकर दहेज हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
लक्षनपुर (तरती) गांव की शांति गौड़ (24) की छोटी बहन सरिता का आरोप है कि शांति की शादी 3 साल पहले अमन गौड़ से हुई थी। कुछ दिनों बाद से ही दहेज के लिए बहन को ससुराल पक्ष ने प्रताड़ित करना और मारना-पीटना शुरू कर दिया। इसके लिए कई बार पंचायत भी हुई लेकिन सुधार नहीं हुआ।
बृहस्पतिवार रात 11:15 बजे शांति ने फोन किया था। वह पूरी तरह घबराई हुई थी। उसने कहा कि सरिता ये लोग दौड़ाकर मारपीट रहे हैं, आज मुझे जान से मार देंगे। इतने में जीजा अमन ने फोन छीनकर काट दिया। सरिता ने फोन किया तो मोबाइल बंद बताया। शुक्रवार भोर में करीब 3 बजे दीदी की ननद ने फोन करके बताया कि दीदी ने घर के बगल में एक अमरूद के पेड़ में साड़ी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
सरिता और मां किशुना देवी मौके पर पहुंची तो शांति का शव जमीन पर पड़ा था। सरिता ने घटना की सूचना नेवढ़िया पुलिस को दी। सूचना पर जब मौके पर पुलिस पहुंची तो शव जमीन पर पड़ा था। ससुराल पक्ष खुदकुशी करने की बात बता रहा था, वहीं मायके पक्ष से मां किशुना देवी ने तहरीर देकर ससुराल पक्ष के पति अमन गौड़, जेठ पिंटू गौड़, जेठानी संगीता, सास बेला देवी, ननद अनीता पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी मडियाहूं विजय कुमार चौधरी ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष निखिलेश तिवारी ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कारण स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या है आत्महत्या।