सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   157 intermediate students skipped the board exams

Jaunpur News: इंटर के 157 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बोर्ड की परीक्षा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
157 intermediate students skipped the board exams
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को 157 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीएम ने मंगलवार को कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों पाली में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। मंगलवार को पहली पाली में इंटर के कृषि वनस्पति विज्ञान के 275 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 260 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 15 छात्र अनुपस्थित रहे। इसी पाली में कृषि अर्थशास्त्र में 266 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 260 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 6 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। शस्य विज्ञान में 12 छात्र पंजीकृत थे, सभी परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में अर्थशास्त्र विषय में 4929 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 4793 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 136 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने मंगलवार को बोर्ड परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकल विहीन और सकुशल संपादित कराने के लिए तहसील सदर के पंचशील इण्टर कालेज फतेहगंज में बनाए गए केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीसी टीवी की क्रियाशीलता, परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था, प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि शासन के मंशानुरूप नकल वीहिन, पारदर्शी तरीके से परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed