सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A grand Kalash Yatra was organised in Nevdhiya market.

Jaunpur News: नेवढ़िया बाजार में निकली भव्य कलश यात्रा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
A grand Kalash Yatra was organised in Nevdhiya market.
नेवढि़या बाजार में निकाली गई कलश यात्रा। स्रोत-संवाद - फोटो : अदनान।
विज्ञापन
रामनगर। नेवढ़िया बाजार में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। राम जानकी मंदिर से निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। सिर पर सजाए गए मंगल कलश के साथ महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में जयकारों और भजनों के बीच यात्रा की शोभा बढ़ाई। शोभायात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर में विधिवत पूजा के साथ हुआ। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने यात्रा शुरू की। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान भक्ति गीतों पर झूमते श्रद्धालुओं ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। अंत में सामूहिक आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण किया गया और श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed