सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The miscreants fired bullets and fled towards Varanasi

Jaunpur News: मनबढ़ों ने चलाई गोली, वाराणसी की ओर भागे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The miscreants fired bullets and fled towards Varanasi
विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी-वाराणसी मार्ग स्थित स्टेशन के पास मंगलवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर हवाई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घंटों मौके पर छानबीन में जुटी रही। हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार बराई (बिसुई) गांव निवासी प्रदीप यादव ने डायल 112 पर गोली चलने की सूचना दी। बताया कि वह पेट्रोल पंप के समीप बैठा था, तभी चार-पांच लोग बाइक से पहुंचे और शिकायतकर्ता से उलझ गए। पीड़ित ने बताया कि फायरिंग करने वालों से उसका पुराना विवाद था। मंगलवार सुबह ही पीड़ित ने क्षेत्रीय पुलिस चौकी में शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत भी की थी। बदमाश शाम को जब पहुंचे तो सबसे पहले इसी शिकायत को लेकर नाराजगी जताने लगे। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद मनबढ़ दो राउंड हवाई फायरिंग की और वाराणसी की ओर भाग गए। पीड़ित का कहना है कि उसे डराने-धमकाने के उद्देश्य से यह फायरिंग की गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास में जुटी है। थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने मामले को सीधे ही फर्जी बताते हुए मामले को सिरे से ही खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कोई गोली नहीं चली है। नही पुलिस चौकी पर कोई पंचायत की गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed