{"_id":"69825965d22b3055bd0f0bc4","slug":"316-crore-development-work-will-be-done-in-machhalishahar-and-madiyahun-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-148962-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मछलीशहर और मड़ियाहूं में 3.16 करोड़ से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मछलीशहर और मड़ियाहूं में 3.16 करोड़ से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
मछली शहर और मडियाहूं विधानसभा क्षेत्र में 3.16 करोड़ से विकास कार्य होंगे। शासन की ओर से बजट जारी कर दिया गया है। दोनों विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सीसीरोड, इंटरलॉकिंग समेत 41 विकास कार्य हाेंगे।
पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश) योजना के तहत सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्योंं के लिए शासन स्तर पर बजट जारी किया गया है। इसके लिए नौ विधायक और एक एमएलसी को सूचना भेजकर प्रस्ताव मांगा गया था, जिसमें से दो विधानसभा मछलीशहर और मड़ियाहूं में विकास कार्य की स्वीकृति मिल गई। इसमें कुल तीन करोड़ 16 लाख 40 हजार 500 रुपये खर्च किए जाएंगे। काम कराने लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के बरसठी ब्लाॅक में ग्रामसभा पुरेसवा में हृदय पाल के घर से पिच रोड तक खड़जा का निर्माण कराएगी।
ये कार्य होंगे
निगाेह में दुर्गा देवी मंदिर से सूर्या मेडिकल स्टोर तक सीसी रोड, ग्रामसभा चकनारायणपुर में पक्की सड़क से चौरा माता मंदिर तक खंडजा का निर्माण, विकास खंड मछलीशहर के ग्रामसभा आलापुर में पिच रोड से अवध पाल के घर तक इंटरलाॅकिंग, बरसठी के ग्रामसभा जयरामपुर पीडब्ल्यूडी सड़क से कुम्हार बस्ती तक खंडजा, ग्रामसभा गोठाव में खड़ंजा से शेर बहादुर यादव के घर तक खडंजा का निर्माण , विकास खंड मड़ियाहूं के ग्रामसभा बेलवा बाजार से जमुआ रोड़ तक सीसी रोड का निर्माण, ग्रामसभा साहोपट्टी में सरदार वल्लभ भाई की मूर्ति के परिसर में इंटर लाॅकिंग, विकास खंड राम पुर ग्रामसभा कादीहद प्राथमिक विद्यालय से डीह मौजा तक इंटरलाॅकिंग, ग्रामसभा नोनारी में पप्पू चौरसिया के घर से मनीष के घर तक इंटरलाॅकिंग, विकास खंड रामनगर में ग्रामसभा राजा पुर में रवि तिवारी के घर से जयशंकर के चक तक सीसी रोड समेत अन्य जगहों पर विकास कार्य कराए जाएंगे।
....................
पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश) योजना के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य कराया जाएगा, जिसमें दो विधानसभा क्षेत्र मड़ियाहूं और मछलीशहर में विकास कार्याें की स्वीकृति मंडलायुक्त की ओर मिल गई है। शेष विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य के लिए आए प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए भेजा गया है -डॉ. अरूण कुमार यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी
Trending Videos