{"_id":"6982598b07798994b10b3e13","slug":"villagers-chased-policemen-for-beating-an-innocent-man-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-148996-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: निर्दोष को पीटने पर ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: निर्दोष को पीटने पर ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ाया
विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा थाने के दो सिपाहियों को सादे वेश में दूसरे थाना क्षेत्र में जाकर एक निर्दोष युवक को पकड़कर थप्पड़ जड़ना भारी पड़ गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों सिपाहियों को दौड़ा लिया।
दोनों ने एक दुकान में छिपकर जान बचाई और सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। दोनों सिपाहियों को अपने साथ ले गई। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के कैथोली गांव में मोबाइल चोरी के मामले में बक्शा थाने के दो सिपाही सादे वेश में लोकेशन ट्रेस करते हुए शाम चार बजे पहुंच गए। जहां पर उन्हें अरविंद नामक युवक की तलाश थी। लेकिन, गलती से पुलिस ने दूसरे अरविंद को पकड़ लिया। आरोप है कि सिपाहियों ने अरविंद को थप्पड़ भी जड़ दिया।
अचानक पुलिस की इस कार्रवाई से अरविंद विरोध करने लगा, जिसे देख ग्रामीण भी जुट गए। पूरी जानकारी होने पर ग्रामीण सादे वेश में आए पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गांव की महिलाएं भी पुलिसकर्मियों को पकड़ने के लिए दौड़ रही थीं।
ग्रामीणों को आक्रोशित देखकर दोनों सिपाहियों ने एक दुकान में जाकर शरण ली। जानकारी होने पर तेजीबाजार थानाध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल भी फोर्स के साथ पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को किसी प्रकार से समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही दोनों पुलिस कर्मियों को साथ ले गए।
घटना की जानकारी होने पर सीओ सदर देवेश कुमार सिंह भी पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच की। थानाध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल ने बताया कि गलतफहमी में बक्शा थाने के दो सिपाहियों ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ लिया था।
इसी वजह से ग्रामीण नाराज हो गए थे। घटना क्रम की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
Trending Videos