{"_id":"69825a098efea673580bb863","slug":"a-young-man-going-to-eat-chowmein-died-in-an-accident-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-148999-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: चाउमीन खाने जा रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: चाउमीन खाने जा रहे युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सीधा जैगहां गांव में मंगलवार की शाम सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान रोमिश कुमार (22) निवासी सीधा जैगहां के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक रोमिश अपने चचेरे भाई परंकुल (12) के साथ बाइक से जैगहां बाजार चाउमीन खाने जा रहा था। इसी दौरान गांव के मोड़ पर सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में रोमिश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चचेरे भाई को मामूली चोट आई।
लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाया गया। लेकिन वहां चिकित्सक के मौजूद नहीं होने से परिजन इधर-उधर भटकते रहे।
समय बीत जाने के बाद परिजन घायल युवक को नगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने रोमिश को मृत घोषित कर दिया। पिता राजेंद्र गुजरात में रहकर काम करते हैं। रोमिश चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था।
थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos