सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   6167 room inspectors will be on duty

Jaunpur News: ड्यूटी में लगेंगे 6167 कक्ष निरीक्षक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
6167 room inspectors will be on duty
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रहीं हैं। परीक्षा केंद्रों पर देर शाम तक प्रश्नपत्र पहुंचा दिए गए। पेपर को डबल लॉक में सुरक्षित रखवा दिया गया। परीक्षा के लिए 6167 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। 222 परीक्षा सहायक, 618 सचल दल और 616 रिलीवर लगाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा में सात हजार 623 लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षक और कर्मचारियों को पहचान पत्र जारी किया गया है। पहचान पत्र पर सभी का डिटेल दर्ज है। डीएम के निर्देश के बाद कक्ष निरीक्षकों, रिलीवरों, परीक्षा सहायकों और सचल दल को पत्र जारी कर दिया गया है। परीक्षा की पारदर्शिता के लिए जिले को छह जोन में बांटा गया है। इसके लिए छह जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 206 स्टैटिक मजिस्ट्रेट नजर रखेंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वायस रिकार्डर को परीक्षा के दौरान सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों पालियों की परीक्षा के दौरान सचल दल सक्रिय रहेंगे। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों की निगरानी करते रहेंगे। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। परीक्षा संबंधी सभी अभिलेख केंद्रों पर भेज दिए गए हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संबंधी बोर्ड के निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। परीक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed