सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   All long-distance trains are full, leaving passengers worried.

Jaunpur News: लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में सीटें फुल, यात्री परेशान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
All long-distance trains are full, leaving passengers worried.
विज्ञापन
जौनपुर। शादी सीजन होने व आगामी होली के त्योहार पर लंबी दूरी के सभी ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। यात्रियों को अब तत्काल का ही सहारा बचा है। वह भी सभी को नहीं मिल पा रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चार मार्च को होली। इसे लेकर ट्रेनों में सीट के लिए अभी से मारामारी मची है। लंबी दूरी की तमाम ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। वेटिंग भी 100 के पार पहुंच गई है। इससे दूरदराज के जिलों से लेकर गैर राज्यों में रहकर नौकरी व मजदूरी करने वालों का होली पर घर पहुंचना चुनाैती बन गई है। तमाम लोग आने का न सही जाने के कन्फर्म टिकट के लिए रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर के चक्कर काट रहे हैं। दूरदराज के जिलों व राज्यों में रहकर नौकरी और मजदूरी करने वालों का होली पर्व पर घर आना आसान नहीं होगा। इस वजह से नई दिल्ली से लेकर मुंबई व बिहार रूट की प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हो गईं हैं। वापसी करने वालों की लाइन लंबी होने से कुछ ट्रेनों में वेटिंग जहां 50 से अधिक है तो कुछ में 100 के पार पहुंच गई है। इस संबंध में जौनपुर आरक्षण प्रभारी सुनील मिश्रा ने बताया कि 16 अप्रैल तक ट्रेनों सें सीटें फुल हो गईं। कई ट्रेनों में वेटिंग भी 100 के पार पहुंच गई है। अब यात्रियों को तत्काल टिकट का सहारा बचा है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed