सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A 25,000-pounder who attacked an SI was arrested in an encounter. He was shot in the leg and his companion fled.

Jaunpur News: मुठभेड़ में एसआई पर हमला करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, साथी भागा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
A 25,000-pounder who attacked an SI was arrested in an encounter. He was shot in the leg and his companion fled.
विज्ञापन
मीरगंज जौनपुर। स्थानीय थाने और मछलीशहर कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने सोमवार को मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी गो तस्कर और एसआई पर हमले के आरोपी आरिफ को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। सीओ मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने बताया कि गोधना बाजार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध बदमाश मोटरसाइकिल से भागने लगे। पुलिस टीम ने चौकी खुर्द क्षेत्र में घेराबंदी की। कंपोजिट विद्यालय चौकी खुर्द चिताव भटेवरा मार्ग पर बदमाशों और पुलिस टीम में मुठभेड़ हुई। घायल बदमाश की पहचान आरिफ (32) निवासी लमहन, थाना महराजगंज के रूप में हुई है। वह मीरगंज थाना क्षेत्र के कई मामलों में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है। मीरगंज थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने आरोपी पर चोरी, आर्म्स एक्ट और पशु क्रूरता सहित 22 मामले दर्ज हैं। दूसरे बदमाश की तलाश जारी है। प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर विनीत कुमार राय ने बताया कि बरसठी थाने में तैनात उप निरीक्षक पारसनाथ यादव पर हमले के मामले में आरोपी आरिफ वांछित था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव निवासी और बरसठी थाने में तैनात उप निरीक्षक पारसनाथ यादव पर दो जनवरी की रात जानलेवा हमला किया था। वह उस समय मुंगराबादशाहपुर में ड्यूटी करने बाइक से जा रहे थे। वाहन की रेकी करने का आरोप लगाते हुए हमलावर कह रहे थे कि ये पुलिस वाला है, इसे जान से मार दो। उप निरीक्षक को अधमरा करने के बाद हमलावर भाग निकले थे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed