सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three-day Jaunpur Festival begins today, diversion will be in place for 12 hours

Jaunpur News: तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव आज से, 12 घंटे रहेगा डायवर्जन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Three-day Jaunpur Festival begins today, diversion will be in place for 12 hours
विज्ञापन
शाही किला में तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव 24 मार्च से शुरू होगा। पहले दिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। तीन दिनों में कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक संध्या, शिव तांडव, मां काली नाटक प्रस्तुति, राम दरबार अयोध्या विग्रह स्वरूप दर्शन, पाई डंडा नृत्य प्रस्तुति, राजस्थान के कलाकारों द्वारा भगवान विष्णु दशावतार प्रस्तुति सहित अन्य कार्यक्रम होंगे।
Trending Videos

प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। 26 को कवि सम्मेलन होगा। यह जानकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मंत्री नगर विकास,शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त उर्जा स्त्रोत विभाग मंत्री एके शर्मा प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक जिला ग्राम विकास अभिकरण, कानून व्यवस्था के लिए नगर मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर को नामित किया गया है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रत्येक जोड़ो का बायोमेट्रिक उपस्थिति सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को नामित किया गया है। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने बताया कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। बताया कि डायवर्जन सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed