सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Foot march taken out on Martyrs' Day, tribute paid to brave sons

Jaunpur News: शहीद दिवस पर निकाली पदयात्रा, वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Foot march taken out on Martyrs' Day, tribute paid to brave sons
विज्ञापन
शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को क्षेत्र में गोशाला से भगत सिंह की प्रतिमा तक पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान बलिदानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पदयात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्र भक्ति के नारे लगाते हुए वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। नेतृत्व कर रहे विजय सिंह मौर्य ने कहा कि बलिदानियों का बलिदान देश के लिए प्रेरणा स्रोत है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे देशहित को सर्वोपरि रखें और बलिदानियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। पदयात्रा में बबलू सोनकर, सत्यनारायण सेठ, शिवशंकर चौरसिया, अरविंद चौरसिया, पूर्णमासी शर्मा मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed