सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Paving the way for widening four roads in Shahganj

Jaunpur News: शाहगंज में चार सड़कों के चौड़ीकरण का रास्ता साफ

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Paving the way for widening four roads in Shahganj
विज्ञापन
शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में चार सड़कों के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। इनमें से कुछ सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू भी हो चुका है। पट्टीनरेंद्रपुर-सरायमोहिउद्दीनपुर मार्ग व अरसिया-बेलवाई मार्ग के लगभग तीन किमी हिस्से के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की प्रतीक्षा वर्षों से थी। इतना ही नहीं लखनऊ-बलिया राजमार्ग स्थित बड़ौना पानी टंकी से वाया चिलबिली, सवायन होते हुए रुधौली तक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी काफी दिनों से प्रस्तावित था। इस सड़क के निर्माण हेतु धन अवमुक्त हो जाने से जिले के साथ ही पड़ोस के सुल्तानपुर जनपद के निवासियों को भी लाभ मिलेगा। उपरोक्त तीन सड़कों के अलावा लखनऊ-बलिया मार्ग से ही जहरूद्दीनपुर होते हुए बूढूपुर तक एक नए मार्ग का निर्माण भी किया जाएगा। सड़क पर क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर नए पुल का निर्माण होगा।
Trending Videos

पट्टीनरेंद्रपुर-सरायमोहिउद्दीनपुर मार्ग लंबाई 9.50 किमी। लागत 1466.43 लाख। बड़ौना वाया चिलबिली रुधौली मार्ग। लंबाई 8.300 किमी। लागत 1451.61 लाख। अरसिया-बेलवाई मार्ग किमी 9-12, लंबाई 3.600 किमी। लागत 657.22 लाख। जहरूद्दीनपुर-बूढूपुर मार्ग व पुलिया निर्माण। लागत 156.6 लाख।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश सिंह विधायक, शाहगंज ने बताया कि सभी सड़कों के निर्माण हेतु पिछले दो वर्षों से प्रयास चल रहा था जो अब जाकर पूरा हुआ है। इससे जिले के साथ ही पड़ोसी जिलों के लोगों को भी आवागमन में सुविधा होगी। क्षेत्र के विकास को एक नया आयाम मिलेगा।--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed