सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A father died at home after hearing the news of his son's death in Mumbai

Jaunpur News: मुंबई में बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता ने घर पर तोड़ा दम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
A father died at home after hearing the news of his son's death in Mumbai
मुंबई में मृत युवक
विज्ञापन
बक्शा। थाना क्षेत्र स्थित लखनीपुर गांव में बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता की भी हृदयगति रुकने से निधन हो गया। मुंबई में रह रहे 26 वर्षीय महेश बिंद की मौत का सदमा सहन न कर पाने के कारण उनके पिता राधेश्याम बिंद ने दम तोड़ दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। परिवार से जुड़े रामचंद्र बिंद ने बताया कि बेटा राधेश्याम बिंद घर पर रहकर खेती बाड़ी का काम देखते थे। राधेश्याम का 26 वर्षीय बेटा महेश अपनी पत्नी सरोजा देवी व दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ मुंबई रहकर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। एक छोटे से कमरे में महेश का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता शव मिलने की सूचना शुक्रवार की सुबह घर आई। बेटे की फंदा लगाकर मौत की खबर मिलते ही पिता राधेश्याम की भी हृदयगति रुकने से मौत हो गई। परिवार में एक ही दिन पिता-पुत्र की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। फिलहाल मुंबई पुलिस ने महेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुंबई में मृत युवक

मुंबई में मृत युवक

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed