सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Workers will have to fulfill their responsibilities by considering public service as paramount: Shankar Giri

कार्यकर्ताओं को जनसेवा को सर्वोपरि मानकर निभानी होगी जिम्मेदारी : शंकर गिरी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Workers will have to fulfill their responsibilities by considering public service as paramount: Shankar Giri
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा संगठन प्रदेश मंत्री शंकर गिरी। भाजपा
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला मछलीशहर की जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय सीहीपुर, जौनपुर में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि शंकर गिरी ने कहा कि पार्टी द्वारा जिस भी कार्यकर्ता को जो भी पद मिला है, उसे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में सहभागी बनें, क्योंकि सबसे बड़ी सेवा जनमानस की सेवा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों की समस्याओं के समाधान में योगदान दें। विशिष्ट अतीत जिला प्रभारी संतोष पटेल ने कार्यकर्ताओं पार्टी की रेट नीट की जानकारी दिया उन्होंने कहा कि समय-समय पर भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर परिपक्व बनती है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी ईमानदारी के साथ लग जाएं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, सुषमा पटेल, संतोष मिश्रा, मनोज जायसवाल, रणविजय सिंह, निपेंद्र सिंह ब्रह्मदेव उपाध्याय, मेहीलाल गौतम, विजय कुमार पटेल, डॉ अजय सिंह, विनोद जायसवाल, चंद्रप्रकाश सिंह, डॉ आलोक सिंह, अतुल कुमार पांडेय, मोहन राजभर, हरिश्चंद्र मौर्या, उशाकिरन, मीना पटेल, सोनिया गिरी, सुदर्शन सिंह, हरिराम पाल आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed