सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Opportunity to get admission in sports colleges... Online application started for classes 6, 9 and 11

Jaunpur News: स्पोर्ट्स कॉलेजों में दाखिले का मौका... कक्षा 6, 9 व 11 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to get admission in sports colleges... Online application started for classes 6, 9 and 11
विज्ञापन
मल्हनी। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसायटी, लखनऊ के अंतर्गत संचालित प्रदेश के पांच प्रमुख स्पोर्ट्स कॉलेजों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें कक्षा 6, 9 और 11 में कुल 518 संभावित सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, स्पोर्ट्स कॉलेज फतेहपुर और स्पोर्ट्स कॉलेज सहारनपुर में प्रवेश के लिए आवेदन ‘खेल साथी पोर्टल’ के जरिए किया जाएगा। अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क 200 रुपये जमा कर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन में यूडाइस पोर्टल से जारी पेन अनिवार्य किया गया है। आयु सीमा की बात करें तो कक्षा 6 के लिए 9 से 12 वर्ष, कक्षा 9 के लिए 12 से 15 वर्ष और कक्षा 11 के लिए 15 से 17 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी। प्रवेश प्रक्रिया के तहत वाराणसी मंडल के अभ्यर्थियों की प्रारंभिक चयन परीक्षा 21 और 22 मई 2026 को डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल, लालपुर (वाराणसी) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 7 बजे से शुरू होगी, जिसमें एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, तैराकी, हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, जूडो, बॉक्सिंग, हैंडबॉल और भारोत्तोलन जैसे खेल शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसे कॉलेज की वेबसाइट और खेल साथी पोर्टल पर जारी किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 3 से 6 जून 2026 के बीच मुख्य चयन परीक्षा में भाग लेना होगा। अंतिम चयन के लिए अभ्यर्थियों की जैविक आयु जांच भी कराई जाएगी। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए और केवल अपने मंडल से ही चयन परीक्षा में भाग ले सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed