सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Physics increased tension in NEET and UG exams, candidates also got confused with numerical chemistry

Jaunpur News: नीट और यूजी में भौतिक विज्ञान ने बढ़ाई टेंशन, रसायन के न्यूमेरिकल में भी उलझे परीक्षार्थी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Physics increased tension in NEET and UG exams, candidates also got confused with numerical chemistry
परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के 17 केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) संपन्न हुई। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र को मिला-जुला बताया। अधिसंख्य अभ्यर्थियों के अनुसार, भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) का खंड सबसे चुनौतीपूर्ण रहा, जिसमें ऊर्जा और लेंस आधारित गणनात्मक प्रश्नों ने काफी समय लिया। रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) में भी फॉर्मूला और अणु आधारित घुमावदार सवालों ने छात्रों की कड़ी परीक्षा ली। हालांकि, जीव विज्ञान (बायोलॉजी) का सेक्शन अपेक्षाकृत आसान रहा और अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित थे। अभ्यर्थियों के अनुसार, पेपर का स्तर मध्यम से कठिन होने के बावजूद इस वर्ष कटऑफ अधिक जाने की संभावना है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम रहे। परीक्षर्थी सर्वेश कुमार ने बताया कि परीक्षा का स्तर ज्यादा ऊंचा नहीं था। जीव विज्ञान के प्रश्न कांसेप्ट आधारित थे। कुछ प्रश्न काफी जटिल थे। परीक्षाका कटऑफ इस वर्ष अधिक जाने की संभावना है। सत्यम निषाद ने बताया किा भौतिक विज्ञान के प्रश्न जटिल थे, जिन्हें हल करने में ज्यादा समय लगा। रसायन विज्ञान के प्रश्न भी काफी घुमावदार थे। मंदीप कुमार ने बताया कि जीव विज्ञान के विषय में डीएनए पर आधारित प्रश्न काफी ट्रिकी थे। भौतिक विज्ञान में लेंस आधारित प्रश्न तथ्यात्मक थे। मरियम ने बताया किी रसायन विज्ञान के प्रश्न कठिन लग रहे थे। अणु से संबंधित प्रश्नों ने मुश्किलें बढ़ाईं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed