सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A reward of 25,000 rupees each has been announced on the three accused, one of whom has contested the election for Zilla Panchayat member

Jaunpur News: तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित, एक लड़ चुका है जिपं सदस्य का चुनाव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
A reward of 25,000 rupees each has been announced on the three accused, one of whom has contested the election for Zilla Panchayat member
विज्ञापन
खेतासराय (जौनपुर)। दूल्हा हत्याकांड में नामजद तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। एसपी ने तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही धर पकड़ के लिए टीमें लगाई गई हैं। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के मुताबिक मामले में प्रदीप बिंद निवासी चिकसावा थाना बरदह आजमगढ़, रवि यादव निवासी सोंधी थाना खेतासराय और भोले राजभर निवासी जपटापुर थाना सरायख्वाजा आरोपी हैं, जिनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उधर, बताया जा रहा है कि आरोपियों में शामिल भोले राजभर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुका है। वह चुनाव में हार गया था। वहीं उनका छोटे भाई शोले राजभर वार्ड नंबर 8 से चुनाव जीतकर जिला पंचायत सदस्य पद पर कब्जा जमाया था। दोनों भाइयों ने एक साथ जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था, जिसमें बड़े भाई भोले राजभर को हार मिली, जबकि छोटे भाई शोले राजभर ने जीत दर्ज की। पुलिस ने वारदात के बाद दुल्हन सोनी बिंद से पूछताछ की तो उसने प्रदीप, रवि और भोले राजभर के नाम बताए। प्रदीप और रवि को भोले ने ही दूल्हे की लोकेशन शेयर की थी। दुल्हन के रिश्तेदारों ने बताया कि शादी की पूरी तैयारियां कर ली थीं। बरात सिर्फ 10 किलोमीटर दूर थी। हमारी फोन पर बात हुई थी तो कहा था- आधे घंटे में बराती पहुंच जाएंगे। हम बरातियों के जलपान की तैयारी कर रहे थे। तभी रात करीब 9:30 बजे मोबाइल पर सूचना मिली कि दूल्हे की हत्या हो गई है। पुलिस लड़की पक्ष के कुछ लोगों को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। हालांकि अगले दिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया। दुल्हन के घर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया मृतक दूल्हे आजाद बिंद के खिलाफ पहले से मारपीट के दो मुकदमे दर्ज हैं। वह पुणे में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। इसके अलावा प्रदीप बिंद के खिलाफ आजमगढ़ और रवि यादव के खिलाफ जौनपुर और आजमगढ़ के अलग-अलग थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed