सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young man returning home from Goa to get married died

Jaunpur News: शादी करने गोवा से घर आ रहे युवक की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
A young man returning home from Goa to get married died
विज्ञापन
मछलीशहर। थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव में शादी करने के लिए घर आ रहे युवक की भुसावल जंक्शन पर मौत हो गई है। जीआरपी भुसावल ने शव को कब्जे में लेने के बाद घर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। परिजन शव को लेने के लिए भुसावल रवाना हो गए हैं। कोतवाली मछलीशहर के रसूलपुर गांव निवासी बजरंगी लाल का पुत्र लालबहादुर बिंद (30) रोजी रोटी के सिलसिले में गोवा में रहता था। जून में उसकी शादी होने वाली थी। इसी सिलसिले में वह ट्रेन से घर लौट रहा था। परिवार से जुड़े लोगों के मुताबिक शनिवार को उसकी मोबाइल नंबर से फोन आया कि आकर उसे भुसावल से लिवा जाइए। परिजन रविवार को जाने के लिए तैयार हो रहे थे कि उसके गर्दन कटे शव की फोटो भेजकर मौत होने की पुष्टि की गई। मामले में ग्रामीणों के साथ परिजन कोतवाली पुलिस को सूचना दी तो जीआरपी भुसावल ने शव को कब्जे मेंे लेने की बात बताई है। परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए हैं। गांव में घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है। पूरे गांव में मातम पसरा है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि ट्रेन से घर लौटते समय युवक की मौत होने की पुष्टि भुसावल जीआरपी ने की है। परिजन शव लेने के लिए रवाना हो चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed