{"_id":"69bc5abadcfd27895b07bc84","slug":"a-youth-was-attacked-at-dudhaura-intersection-his-head-was-smashed-with-the-butt-of-a-pistol-after-the-firing-missed-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-151627-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दुधौड़ा तिराहे पर युवक पर जानलेवा हमला, फायरिंग मिस होने पर कट्टे की मुठिया से फोड़ा सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दुधौड़ा तिराहे पर युवक पर जानलेवा हमला, फायरिंग मिस होने पर कट्टे की मुठिया से फोड़ा सिर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर (जौनपुर)। गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के दुधौड़ा तिराहे पर बृहस्पतिवार सुबह पुरानी रंजिश में दो हमलावरों ने एक युवक पर सरेराह जानलेवा हमला कर दिया। हमले में समोधीपुर निवासी लक्ष्मी शंकर यादव (40) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
लक्ष्मी शंकर सुबह सवा नौ बजे अपने मित्र राजन के साथ तिराहे पर खड़े थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उन पर कट्टे से फायर कर दिया। सौभाग्यवश गोली मिस हो गई, जिसके बाद हमलावरों ने कट्टे की मुठिया से लक्ष्मी शंकर के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उन्हें लहुलूहान कर दिया। उनके साथी राजन ने भागकर अपनी जान बचाई।
वारदात के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में दोनों नामजद आरोपियों- सरायख्वाजा के बिछिलापुर निवासी प्रमोद यादव और चांदीगहना निवासी धर्म सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos