फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Abu Ubaida Siraji becomes the new president in the Markaji Sirat Committee elections

Jaunpur News: मरकजी सीरत कमेटी के चुनाव में अबू उबैदा सिराजी बने नए अध्यक्ष

Sun, 02 Aug 2026 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Abu Ubaida Siraji becomes the new president in the Markaji Sirat Committee elections
मरकजी सीरत कमेटी का चुनाव--अबू उबैदा सिराजी
जौनपुर। शाही अटाला मस्जिद में रविवार को मरकजी सीरत कमेटी का चुनाव हुआ। चुनाव प्रभारी अब्दुल अहद मुन्ने की निगरानी में बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान हुआ। मतगणना में अबू उबैदा सिराजी ने 115 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेराज खान को 32 मतों से पराजित करते हुए सदर (अध्यक्ष) पद पर जीत दर्ज की।मतगणना के अनुसार मेराज खान को 83, आरिफ खान को 76, कमालुद्दीन अंसारी को 58 तथा नेयाज ताहिर को 22 मत मिले। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने निर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया। निर्वाचित अध्यक्ष अबू उबैदा सिराजी अब आगामी रबीउल अव्वल महीने में आयोजित होने वाले सीरतुन्नबी से जुड़े जलसों एवं पारंपरिक जुलूसों की तैयारियों और संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। चुनाव के दौरान पूर्व अध्यक्ष शकील अहमद, अनवारुल हक गुड्डू, असलम शेर खान, साजिद अलीम, हसीन बबलू, अरशद कुरैशी, हाफिज शाह, सद्दाम हुसैन, शौकत अली मुन्ना राजा, अनवर खान, महताब सिद्दीकी, रियाजुल हक और अकरम मंसूरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed