सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accessible justice and road development have changed the state's image: Girish Chandra

सुलभ न्याय और सड़क विकास से बदली प्रदेश की तस्वीर : गिरीश चंद्र

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Accessible justice and road development have changed the state's image: Girish Chandra
विधिक साक्षरता संगोष्ठी में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव को स्मृति चिन्ह से सम्मानित कर आयोजक।
विज्ञापन
खेतासराय। उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश स्व. आरपी यादव की स्मृति में उनके पैतृक गांव सफीपुर में बुधवार को विधिक साक्षरता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि सुलभ न्याय और सड़क विकास से प्रदेश की तस्वीर बदली है। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सड़क विकास और सुलभ न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। रिंग रोड, एक्सप्रेस-वे के निर्माण के साथ ही ब्लॉक व तहसीलों को जिला मुख्यालय से जोड़कर विकास को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति तक त्वरित और सुलभ न्याय पहुंचे। इसी उद्देश्य से गांव-गांव विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक अपर सत्र न्यायाधीश जनार्दन प्रसाद यादव ने न्यायपालिका की ओर से आमजन को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से पुराने मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाता है और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निशुल्क विधिक सहायता एवं अधिवक्ता की सुविधा सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। आयोजन मेमोरियल ट्रस्ट सफीपुर की ओर से किया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष रेखा यादव, सिविल जज चित्रकूट अंशुमन यादव एवं अपर सत्र न्यायाधीश जनार्दन प्रसाद यादव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्पेशल जज मऊ रमेश राय, अधिवक्ता जमुना प्रसाद, नवनीत यादव, पूर्व डीडीसी कमलेश शुक्ला, अधिवक्ता आनंद पटेल, सुधीर यादव, प्राचार्य ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे। संचालन राजदेव यादव ने किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed