{"_id":"697f9a08283c8925b00e4196","slug":"villagers-demonstrated-in-support-of-the-demand-for-an-underpass-and-submitted-a-memorandum-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-148886-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अंडरपास की मांग के समर्थन में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अंडरपास की मांग के समर्थन में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
डोभी। औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर पूरनपुर गांव के सामने अंडर पास की मांग को लेकर किसान नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। मांग के समर्थन में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने कहा कि औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर पूरनपुर गांव के सामने से रेल लाइन पार कर आधा दर्जन से अधिक गांवों की 10 हजार की आबादी दशकों से अपनी रोजमर्रा की आवश्यकताओं के लिए चंदवक बाजार आती जाती है। आवागमन को देखते हुए दोनों तरफ पिच मार्ग का निर्माण भी सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किया गया है। उक्त रेल प्रखंड के दोहरीकरण के बाद अब दो दिन पहले रेलवे ने दोनों तरफ लोहे का गार्डर लगाकर आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया।
इस मौके पर किसान नेता अजीत सिंह ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए पूर्वांचल किसान संगठन का पूरा समर्थन है। इसके लिए संगठन की तरफ से रेलमंत्री को ज्ञापन मिलकर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में राम जनक पाठक, हरेंद्र सिंह सोनू, संजय सिंह, आलोक कुमार सिंह, गुड्डू यादव आदि रहे।