सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Awareness was created by organizing Dev Darshan and adventurous cycle tour.

Jaunpur News: देव दर्शन एवं साहसिक साइकिल यात्रा निकालकर किया जागरूक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Awareness was created by organizing Dev Darshan and adventurous cycle tour.
विज्ञापन
शाहगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सोंधी के तत्वावधान में रविवार को क्षेत्र में देवदर्शन एवं साहसिक साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का उद्देश्य समाज को स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक करना रहा।
Trending Videos

साइकिल यात्रा की शुरुआत ताखा पश्चिम गांव स्थित बाबा ढाबा से हुई। यह यात्रा खैरुद्दीनपुर कलान होते हुए बेलवाई धाम पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में संघ के स्वयंसेवकों ने उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता की। यात्रा का नेतृत्व कर रहे खंड कार्यवाहक काशीनाथ अखिलेश मिश्रा ने कहा कि साइकिल चलाना न केवल शरीर को स्वस्थ रखने का सरल माध्यम है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी प्रभावी कदम है। उन्होंने युवाओं से नशा, आलस्य और मोबाइल की लत से दूर रहकर शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। अखिलेश मिश्रा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की अहम भूमिका होती है। संघ समाज में सकारात्मक सोच, अनुशासन और सेवा भाव को मजबूत करने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल यात्रा के दौरान स्वयंसेवकों ने भारतमाता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ स्वच्छता, स्वास्थ्य और राष्ट्रहित के प्रति लोगों को जागरूक किया। समापन स्थल बेलवाई धाम पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक एकता और सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
इस मौके पर जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख प्रदीप, संघ चालक सर्वेश, सह संघ चालक संतोष, खंड प्रचारक रवि कुमार, मार्ग प्रमुख अमित, मंडल कार्यवाहक अमित, सह बौद्धिक प्रमुख हृदय नारायण, सह मंडल ओमप्रकाश, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed