सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The innocent child had fallen into a blue drum and died due to lack of oxygen.

Jaunpur News: नीले ड्रम में गिर पड़ा था मासूम, ऑक्सीजन न मिलने से गई थी जान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The innocent child had fallen into a blue drum and died due to lack of oxygen.
विज्ञापन
रामपुर। भगेरी गांव में पंचायत भवन में रखे एक नीले ड्रम के अंदर मिले शव के मामले का खुलासा हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो गया है कि मासूम की मौत ऑक्सीजन न मिल पाने के कारण हुई। जबकि परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
Trending Videos

भगेरी गांव निवासी बृजेश यादव का बेटा छोटा बेटा शिवांश उर्फ ओम (4) शुक्रवार की दोपहर दो बजे वह अपने खिलौनों के साथ घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक परिजनों की नजर से ओझल हो गया। काफी देर तक जब बच्चा नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब आठ बजे घर के बगल स्थित पंचायत भवन के एक कमरे में रखे नीले ड्रम में उसका शव मिला। पैर ऊपर और सिर नीचे की तरफ था। सीओ मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा ने बताया कि बच्चे की मौत ऑक्सीजन न मिल पाने के कारण हुई है। माना जा रहा है कि मासूम खेलते-खेलते वहां तक आया होगा और ड्रम में गिर गया होगा। ऊपर से बोरी गिरने की वजह से सांस लेने में दिक्कत हुई और उसकी जान चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed