सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After the intervention of the CO, an FIR was registered against 17 people

Jaunpur News: सीओ के हस्तक्षेप के बाद 17 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
After the intervention of the CO, an FIR was registered against 17 people
विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के सबरहद गांव में मारपीट और धमकी के मामले में थाने पर सुनवाई न होने से निराश पीड़ित ने सीओ से न्याय की गुहार लगाई। सीओ गिरेन्द्र कुमार सिंह के हस्तक्षेप के बाद कोतवाली पुलिस ने 17 नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सबरहद गांव निवासी रामू राजभर ने आरोप लगाया कि तीन अप्रैल को वह बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और पुराने मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर उनकी पत्नी और बेटी बचाव में पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं, जिससे गर्भपात हो गया। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने सबरहद गांव निवासी विनोद, रीमा देवी, गीता देवी, संजय कुमार, अर्जुन, राकेश, इंद्रावती देवी, दयाराम, श्रीराम, सिमिरता, कमलेशा देवी, रंजीत, आरती, मुकेश कुमार, परमीला देवी, राहुल और सुरजी देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में लेकर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed