सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wife dies after being hit by truck, husband and 4-year-old child narrowly escape

Jaunpur News: ट्रक की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति और 4 साल का मासूम बाल बाल बचा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Wife dies after being hit by truck, husband and 4-year-old child narrowly escape
काजलं की फाइल फोटो
विज्ञापन
चंदवक। थाना क्षेत्र के रामदेवपुर निवासी काजल शर्मा (31) की शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह चंदवक बाजार के मनियारेपुर गांव के समीप स्थित अपने ब्यूटी पार्लर से पति विकास शर्मा और चार वर्षीय बेटे वंश के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं। पति विकास ने बताया शाम करीब 6 बजे पटरी से मुख्य सड़क पर चढ़ते समय काजल की स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिर पड़ी। इस दौरान पास से गुजर रहे बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से काजल के सिर में गंभीर चोट लग गई। पति विकास और बेटा वंश हादसे में सुरक्षित बच गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने काजल को निजी वाहन से सीएचसी बीरीबारी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत की खबर सुनते ही अस्पताल में मौजूद पति विकास रो पड़े। विकास की काजल के साथ 12 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। काजल अपने पीछे छह वर्षीय बेटी श्रेया और चार वर्षीय बेटे वंश को छोड़ गई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चंदवक थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि पति विकास की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed