सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Major road accident in Jaunpur Three Dead Three Injured in Truck-Auto Collision

जौनपुर में भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, तीन की मौत, तीन अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी की जंग

अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 27 Apr 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में सोमवार की सुबह भीषण हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा ट्रक की ऑटो से टक्कर के बाद हुआ। घटना में मृत लोगों के परिवार में कोहराम मच गया है। 

Major road accident in Jaunpur Three Dead Three Injured in Truck-Auto Collision
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जौनपुर- रायबरेली हाईवे पर सतहरिया के आगे पुलिया के पास सुबह करीब 6 बजे सवारियों से भरा एक ऑटो रिक्शा तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया।

Trending Videos


कैसे हुआ हादसा
ऑटो मछलीशहर से मुंगरा बादशाहपुर की तरफ सवारियों को लेकर आ रहा था। जैसे ही वह सतहरिया पुलिया के पास पहुंचा सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने शुरू किया राहत कार्य
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे और सतहरिया चौकी इंचार्ज धनंजय राय ने पुलिस बल के साथ राहत कार्य शुरू किया। किसी तरह से ऑटो में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया भेजा गया। चिकित्सकों ने छह घायलों में से तीन को मृत घोषित कर दिया। 

ये हुए हादसे का शिकार

मृतकों की पहचान प्रमोद कुमार मिश्र (53) निवासी सोहसा, थाना मुंगराबादशाहपुर, शिव शंकर शर्मा (53) निवासी धौरहरा, थाना मुंगराबादशाहपुर और बरसाती (42) निवासी गंगापुर, थाना मछलीशहर के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायलों में राकेश बिंद (32) निवासी नंदापुर, मछलीशहर, प्रणव पांडेय (19), निवासी धौरहरा मुंगरा बादशाहपुर और अजीत यादव (36) निवासी कटाहित खास, मछ्लीशहर शामिल हैं। 



प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें; UP: इकलौते बेटे की हत्या कर शव खेत में फेंका, सिर पर चोट के निशान; घर से 200 मीटर दूर पड़ी थी लाश

थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और सभी घायलों का इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed