{"_id":"6a036863b45f1ca1c5008aba","slug":"attack-with-an-axe-and-sharp-edged-weapons-in-a-land-dispute-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-154985-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: भूमि विवाद में फरसे और धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: भूमि विवाद में फरसे और धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के कोरमलपुर गांव में भूमि के विवाद के दौरान भाई ने अपने ही परिवार के लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव निवासी अनिल यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि भाई रमेश, संदीप और उनके पुत्र गण पंकज, ऋतिक, अनुज और परिवार की ही विनीता देवी, आरती देवी ने सोमवार को देर शाम भूमि विवाद के दौरान धारदार हथियार से हमला कर दिया। बड़े भाई सुनील ने पिता अमृतलाल यादव को घायल कर दिया। बीचबचाव करने करने पहुंची भाभी सीता देवी के कान पर फरसे से चोट लगी। सभी को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो जान बची। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर सातों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। मछलीशहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनीत राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
Trending Videos