सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Big Accident on Prayagraj-Jaunpur Highway Driver Died and Nine Passengers Injured in jaunpur

हाईवे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टक्कर के बाद बस के अगले हिस्से के उड़े परखच्चे, चालक की मौत, नौ यात्री घायल

अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 21 Mar 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ। एक रोडवेज बस खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 

Big Accident on Prayagraj-Jaunpur Highway Driver Died and Nine Passengers Injured in jaunpur
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज-मुंगराबादशाहपुर हाईवे पर कोदहूं के पास शनिवार को सिविल लाइन्स डिपो की एक रोडवेज बस खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos


कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक सिविल लाइन्स डिपो की रोडवेज बस 35 से ज्यादा यात्रियों को लेकर प्रयागराज से टांडा की ओर जा रही थी। बस जैसे ही कोदहूं गांव के समीप पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मुंगरा बादशाहपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं एक घायल को सीएचसी सतहरिया में भर्ती कराया गया। 

इसे भी पढ़ें; Eid Ul Fitr-2026: महादेव की काशी में ईद का जश्न, मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की गई नमाज; देखें तस्वीरें

चालक की मौत से परिवार में कोहराम

Big Accident on Prayagraj-Jaunpur Highway Driver Died and Nine Passengers Injured in jaunpur
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

इस दुर्घटना में बस चालक सतीश गुप्ता (45) पुत्र शीतला प्रसाद, ग्राम लवायन भावनपुर, थाना खुटहन जौनपुर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

ये हुए घायल
हादसे में राकेश कुमार (48) निवासी शकापुर, थाना सुजानगंज जौनपुर, मयंक सिंह (30) निवासी रवानिया कादीपुर , थाना करौंदी कला सुल्तानपुर, अनिल पटेल (30) निवासी कुंडरिया, थाना पवारा जौनपुर, राजकुमार (43) निवासी शकापुर , थाना सुजानगंज जौनपुर, रामचंद्र निषाद (50) निवासी उमरी, थाना बदलापुर जौनपुर, सूरज कुमार (29) निवासी मरगुपुर , थाना तेजीबाजार जौनपुर, राहुल कुमार (28) निवासी आहोपुर , थाना सिंगरामऊ जौनपुर, प्रमोद कुमार यादव निवासी बरियाराम, थाना सराय ममरेज प्रयागराज तथा नीरज बिंद निवासी मेढ़ा, थाना खुटहन जौनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

क्या बोली पुलिस
इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। वैसे सही जानकारी तो जांच के बाद ही सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed