फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP launches 'Samrasta Sankalp Abhiyan' (Social Harmony Pledge Campaign) on Sant Ravidas Jayanti.

Jaunpur News: संत रविदास की जयंती पर भाजपा ने शुरू किया समरसता संकल्प अभियान

Fri, 31 Jul 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
BJP launches 'Samrasta Sankalp Abhiyan' (Social Harmony Pledge Campaign) on Sant Ravidas Jayanti.
जलालपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूरे देश में समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। अभियान की औपचारिक शुरुआत संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर काशी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिले के विभिन्न मंडलों में भी अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने पुरेवं स्थित बड़कू हनुमान मंदिर आश्रम पहुंचकर महंत रामदास महाराज का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। इसके बाद बीवनमऊ स्थित संत शिरोमणि गुरु संत रविदास महाराज की प्रतिमा के समक्ष 65 दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा संतरविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और सेवा का प्रेरणास्रोत है। भाजपा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में समरसता और सद्भाव को सुदृढ़ करने के लिए संकल्पबद्ध है।
विज्ञापन

समरसता संकल्प अभियान इसी उद्देश्य की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल है। अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न मठों एवं मंदिरों में संत-महात्माओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विपिन सिंह, मनोज दुबे, अतुल कुमार पांडेय, रणविजय सिंह, श्रवण गुप्ता, अनुपमा राय, सुशील निषाद, विकास पाल, विपिन मिश्रा, सौरभ गुप्ता, किशन सिंह, भैयालाल सरोज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed