{"_id":"6a6ba46228f73a50b30e60c0","slug":"shivalayas-resounded-with-chants-of-har-har-mahadev-crowds-gathered-for-jalabhishek-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-160152-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, जलाभिषेक के लिए रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, जलाभिषेक के लिए रही भीड़
विज्ञापन
जलालपुर के त्रिलोचन महादेव में श्रावण के पहले दिन जलालभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। सावन माह शुरू होते ही जिले के शिवालयों में भगवान महादेव को जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ पहुंच रही है। सावन मेले को देखते हुए शिवालयों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शिवालयों में पहुंच रहे हर किसी पर पुलिस नजर रख रही है। सद्भावना पुल स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए सुबह से लोग पहुंचने शुरू हो गए। इसी प्रकार साईनाथ मंदिर नौपेड़वा, करसूलनाथ, दियांवा नाथ महादेव, गूदरनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने जलाभिषेक किया।
जलालपुर : पवित्र सावन महीने के पहले दिन ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के से ही बाबा त्रिलोचन महादेव के दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान रहा।
सावन महीने की शुरुआत के साथ ही दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध और गंगाजल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भीड़ को नियंत्रित करने और सुलभ दर्शन के लिए गर्भगृह से लेकर पूरे मंदिर परिसर में कई लोग सेवा कार्य में डटे रहे।
विज्ञापन
उधर, श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया गया। सफाई कर्मियों की टीम ने तड़के ही पूरे मंदिर परिसर, गर्भगृह, परिक्रमा मार्ग और मेला क्षेत्र में सफाई की। दिनभर सफाई व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए कर्मचारी मुस्तैद रहे।
अनुष्ठान में शामिल हुए भक्त
सिंगरामऊ। ऐतिहासिक श्री गौरीशंकर धाम में सावन के पहले दिन से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी है। मंदिर में मानव कल्याण के लिए आयोजित अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह पांच बजे से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी। महादेव को जलाभिषेक कर लोगों ने मंदिर की परिक्रमा की। इस दौरान भजन और भक्ति गीतों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। शाम को भी बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर दर्शन किए। सावन मेले को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी भी दर्शनार्थियों के सहयोग में लगे रहे। संवाद