{"_id":"6a6ba514d445b0c81d0786eb","slug":"teenagers-body-found-hanging-from-a-noose-in-the-morning-after-going-to-sleep-at-night-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-160107-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: रात को सोने गया, सुबह फंदे से लटकता मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: रात को सोने गया, सुबह फंदे से लटकता मिला किशोर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के खरैयामऊ गांव में एक किशोर का शव पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। पिता जितेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उनका पुत्र अमन सिंह (17) बुधवार की रात अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह कमरे का दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला। अनहोनी की आशंका में दरवाजा तोड़कर कमरे में गए तो अमन फंदे पर लटक रहा था। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। किसी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। अमन जमुहर बाजार स्थित एक निजी विद्यालय में बारहवीं का छात्र था। लोगों की मानें तो किशोर के आत्मघाती कदम के पीछे घरेलू कलह है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया प्रथम दृष्टया किशोर ने फंदे से लटक कर आत्महत्या की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने बाद आगे की विधिक कार्रवाई पूरी की जाएगी।
ट्रेन के चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
शाहगंज। लतीफपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह घर से निकले एक अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उजागिर राजभर ने पुलिस को बताया कि उनके भाई फिरतू राजभर (55) भोर में करीब चार बजे शौच के लिए घर से निकले थे। रेलवे लाइन के पास पहुंचने पर वह किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है