बम की अफवाह ने बढ़ाई बेचैनी: जंघई जंक्शन पर दौड़ीं सुरक्षा एजेंसियां, दो घंटे तक चप्पा-चप्पा खंगाला
Jaunpur News: जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया। जब जीआरपी को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रखा एक लावारिस ट्रॉली बैग संदिग्ध है और उसमें बम हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर जिले में जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को बम होने की सूचना से अफरातफरी मच गई। अज्ञात व्यक्ति की ओर से प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लावारिस ट्रॉली बैग में बम होने की सूचना मिलने के बाद जीआरपी, आरपीएफ और मीरगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से करीब दो घंटे तक स्टेशन परिसर का चप्पा-चप्पा खंगाला। तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर पुलिस और रेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। एहतियात के तौर पर प्रयागराज से बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) भी बुलाया गया।
क्या है पूरा मामला
मंगलवार की सुबह जंघई जीआरपी को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रखा एक लावारिस ट्रॉली बैग संदिग्ध है और उसमें बम हो सकता है। सूचना मिलते ही जीआरपी ने कंट्रोल रूम के माध्यम से रेलवे अधिकारियों, आरपीएफ और मीरगंज थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया।
इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जमकर की नारेबाजी; पुलिस ने खदेड़ा
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मीरगंज अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर की घेराबंदी कर प्लेटफॉर्म नंबर एक से पांच तक तथा सर्कुलेटिंग एरिया में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों के सामान और संदिग्ध बैगों की भी बारीकी से जांच की गई। अचानक शुरू हुई सुरक्षा कार्रवाई से कुछ देर के लिए यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया।