फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thieves broke the room's lock and made off with jewelry and cash.

Jaunpur News: कमरे का ताला तोड़कर गहने-नकदी उठा ले गए चोर

Wed, 22 Jul 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the room's lock and made off with jewelry and cash.
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के नयेपुर (हथेरा) गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान। स्रोत-पुलिस
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के नयेपुर (हथेरा) गांव में सोमवार की रात चोर एक पक्के मकान के तीन कमरों का ताला तोड़कर गहने और दो लाख रुपये नकद उठा ले गए। मकान मालिक को घटना की जानकारी भोर में हुई। सूचना पर पीआरवी 112, नेवढ़िया पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

पीड़ित दिनेश पटेल ने बताया कि चोर मकान के पीछे के रास्ते घर में घुसे और तीन कमरों के ताले तोड़कर अलमारी, बक्सा, पेटी और अटैची में रखे तीन किलो चांदी के आभूषण, तीन सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठियां, दो मंगलसूत्र तथा दो लाख नकदी लेकर भाग गए।
विज्ञापन

घटना के समय मकान की ऊपरी मंजिल पर सो रहे आदित्य पटेल के कमरे का दरवाजा भी चोरों ने बाहर से बंद कर दिया था। परिवार के सदस्य संतोष कुमार पटेल ने बताया कि भोर में तीन बजे बच्चे को लघुशंका के लिए बाहर ले जाने के दौरान शटर बंधा मिला। अंदर पहुंचने पर तीनों कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। नेवढ़िया थानाध्यक्ष निखिलेश तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही घटना के खुलासे का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed