{"_id":"6973d9d9c04f2daa2a09217b","slug":"boses-contribution-is-a-golden-chapter-in-the-freedom-struggle-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-148460-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बोस का योगदान स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बोस का योगदान स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय
विज्ञापन
बसंत पंचमी उत्सव और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनातें भारत विकास परिषद् शौर्य शाखा के सदस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं उत्तर प्रदेश दिवस पर शुक्रवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पदयात्रा और रैली निकाल कर बोस को नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी का योगदान स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय है। विकसित भारत विषय पर रंगोली प्रतियोगिता भी हुई।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि में देश के नाम पदयात्रा का आयोजन किया गया। सरस्वती सदन से प्रारंभ होकर रोवर्स-रेंजर्स भवन में स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा तक निकाली गई। पदयात्रा का शुभारंभ कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह एवं एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर आलोक सिंह धर्मराज ने किया गया। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का योगदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय है। उनका त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर आलोक सिंह धर्मराज ने कहा कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज के गठन के माध्यम से देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत कर आजादी के संघर्ष को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। इस अवसर पर कुलसचिव केशलाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, रोवर्स-रेंजर्स के मुख्य आयुक्त प्रोफेसर शंभू नाथ, उप कुलसचिव अजीत कुमार सिंह, प्रो. मनोज मिश्र उपस्थित रहे।
स्वामी विवेकानंद की मूर्ति की स्थापना प्रेरणा स्थल पर भूमिपूजन
भारत विकास परिषद, जौनपुर शाखा एवं सरस्वती शिशु मंदिर विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बारीनाथ के संयुक्त तत्वावधान में बसंत पंचमी स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थापना प्रेरणा स्थल पर भूमिपूजन कर मनाई गई। इस माैके पर जिला संघचालक डॉ. सुबास सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर बारीनाथ के अध्यक्ष डॉ. क्षितिज शर्मा उपस्थित रहे।
सिंगरामऊ। सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में जुलूस निकाला गया। राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज प्रांगण से बाइक जुलूस निकालकर क्षेत्र भ्रमण किया।
खुटहन: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर स्थित सुभाष चंद्र की प्रतिमा का माल्यार्पण कियया। जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, विनोद त्रिपाठी, परवेज अहमद मौजूद रहे। संचालन सत्यम श्रीवास्तव ने किया।
Trending Videos